“गोंद कतीरा के फायदे: प्राकृतिक तरीके की चिकित्सा”-
गोंद कतीरा के फायदे: प्राकृतिक तरीके की चिकित्सा- गोंद कतीरा हमारे लिए एक तरह से प्राथमिक चिकित्सा के रूप में काम करता है।
यह हमारे शरीर को अनेकों बीमारियों से लड़ने में सहायता करता है और इसके साथ ही गर्मी में भी राहत दिलाता है।
गोंद कतीरा हमारे प्राचीन उपचारों में से एक है जिसका इस्तेमाल योग मुनियों द्वारा किया जाता था।
यह प्राकृतिक रूप से पौधों से प्राप्त किया जाता है।
गोंद कतीरा मुख्यतः भारतीय और अफ्रीकी प्रायद्वीपों में पाया जाता है।
इसका इस्तेमाल शारीरिक और मानसिक शक्ति को बढ़ाने के लिए किया जाता है।
गोंद कतीरा में प्रोटीन, विटामिन-बी, मैग्नीशियम, फास्फोरस और कैल्सियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को भिन्न-भिन्न रोगों से लड़ने में सहायता करते हैं।
यहां हम गोंद कतीरा के विभिन्न स्वास्थ्य लाभों पर ध्यान देंगे:

1. त्वचा के लिए लाभकारी:
गोंद कतीरा हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारी स्कीन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
गोंद कतीरा पिंपल मोहासे और छाइयों को दूर करने में सहायक है।
इससे हमारी स्किन में ग्लो आता है। गोंद कतीरा में एंटीऑक्सीडेंट फोलिक एसिड प्रोटीन और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे हमारी त्वचा स्वस्थ रहती है और स्किन में ग्लो आता है।
गोंद कतीरा में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी एजिंग गुण होते हैं।
2. BP में सहायक:
मुख्यतः गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में हाई बीपी की समस्या देखने को मिलती है।
गोंद कतीरा का नियमित सेवन करने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है और हमारे खून को भी गाढ़ा करने में सहायक है।
गर्भावस्था में गोंड कटीले का सेवन अमृत से काम नहीं है।
3.हृदय को स्वस्थ रखता है:
गोंद कतीरा में अनेक विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो हमारे रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं और हृदय को स्वस्थ रखते हैं।
इसके साथ-साथ यह हमारे कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है।
4.वेट लॉस में मददगार:
गोंद कतीरा में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है,इसलिए गोंद कतीरा भोजन को पचाने में सहायक होता है और हमारे अपेटाइट को काम करता है।
यह हमारे वजन का संतुलन बनाकर रखना है। और वजह नियंत्रण में भी सहायक है।
5.जोड़ों के दर्द में सहायक:
गोंद कतीरा में मैग्नीशियम और कैल्सियम उच्च मात्रा में मौजूद होते हैं जो हमारे जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक है।
सेवन का सही तरीका:
गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका सेवन मुख्यतः गर्मियों में अधिक किया जाता है।
गोंद कतीरा के सेवन का सही तरीका है कि इसे पूरी रात दूध में भिगोकर रखें।
आप चाहे तो पानी में भी भिगो सकते हैं।
सुबह-सुबह खाली पेट इसमें मिश्री मिलाकर इसका सेवन करें।
मिश्री मिलने से गोंद कतीरा के फायदे काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं।
अगर आप खाली पेट ना लेकर दिन में लेना चाहते हैं तो इस बात का अधिक ध्यान रखें कि इसका सेवन करने के आधे घंटे तक कुछ और न खाए ना पिए।
READ MORE……..
3 thoughts on ““गोंद कतीरा के फायदे: प्राकृतिक तरीके की चिकित्सा””