“सफेद पानी आना: कारण और बचाव”:
सफेद पानी आना: कारण और बचाव,सफेद पानी आना महिलाओं में होने वाली एक गंभीर बीमारी है।”सफेद पानी आना” यानी कि श्वेत प्रदर को ल्यूकोरिआ या लिकोरिआ भी कहते हैं।
इस बीमारी में योनि से सफेद रंग का घाड़ा पानी जैसा पदार्थ निकलता है। जिससे पूरे समय चिपचिपापन बना रहता है और हल्की दुर्गंध भी आती है।

लिकोरिया दो प्रकार का होता है स्वाभाविक और अस्वभाविक।
स्वाभाविक लिकोरिया एक साधारण समस्या है जिसे ज्यादा उपचार की आवश्यकता नहीं होती है। स्वाभाविक लिकोरिया महिलाओं में पीरियड्स के समय दो दिन पहले या दो दिन बाद रहने वाली एक साधारण समस्या है जिसे अधिक उपचार की आवश्यकता नहीं होती। इसमें केवल उचित आहार और हल्का सा व्यायाम ही काफी होता है।
लेकिन अस्वभाविक लिकोरिया में महिलाओं को अनेक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं जैसे की इंफेक्शन जलन खुजली शारीरिक कमजोरी खून की कमी सुजन आदि। इस समस्या को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है और समय पर उपचार की भी।
व्हाइट डिस्चार्ज का कारण:
कई बार लिकोरिया को व्हाइट डिसचार्ज भी कहा जाता है। आईए जानते हैं कि वाइट डिस्चार्ज होने का मुख्य कारण क्या क्या है:
1. यूरिन में इन्फेक्शन
2. कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम
3. प्राइवेट पार्ट के अच्छे से सफाई न करना
4. एनीमिया यानी कि खून की कमी
5. अस्वस्थ आहार
6. मानसिक तनाव
7. योनि में ‘ट्रिकोमोन्स वेगिनेल्स’ नामक बैक्टीरिया के कारण ल्यूकोरिया होता है।
8. अति मैथुन
9. गर्भावस्था के दौरान

स्वास्थ्य पर प्रभाव:
लिकोरिया के हमारे स्वास्थ्य पर बहुत बुरे प्रभाव पड़ते हैं। जैसे कि:
1. शारीरिक कमजोरी
2. बेचैनी
3. चक्कर आना
4. हाथ पैरों में दर्द
5. खूनकी कमी
6. बार-बार यूरिन आना
7. निर्णय क्षमता की कमी
8. पोषण की कमी
9. योनि में सूजन या जलन
उपचार:
सफेद पानी की समस्या में सबसे पहले आवश्यक है कि आप अपने खान-पान को सुधारे और स्वस्थ आहार लें। जो पोषण से भरपूर हो और तली हुई चीजों से दूरी बना लें।
इसके अलावा इस समस्या से निपटने के लिए बहुत से घरेलू उपचार भी हैं।
घरेलू उपाय: भारतीय रसोई में जितने भी मसाले उपलब्ध हैं वह बहुत ही उपयोगी हैं। हर एक मसाला किसी ने किसी समस्या का समाधान है। वैसे ही लिकोरिया के लिए तुलसी और शहद एक रामबाण इलाज लगातार करना होगा।
लेकिन फिर भी अगर आप घरेलू उपाय में विश्वास न रखें तो अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें।
read more,,,,