“महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर एक नजर”
महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर एक नजर,डिप्रेशन को हिंदी में अवसाद भी कहते हैं।
डिप्रेशन महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही हो सकता है लेकिन महिलाओं में इसकी संभावना ज्यादा होती है।
तनाव एक आम बात है जो किसी भी महिला में हो सकती है लेकिन अगर तनाव अधिक बढ़ जाए तो धीरे-धीरे यह डिप्रेशन बन जाता है।
जो काफी घातक साबित हो सकता है।
इसलिए आवश्यक यह है कि समय पर रहते डिप्रेशन को पहचान कर उसका उचित इलाज किया जाए।

डिप्रेशन के कारण:-
आईए जानते हैं कि महिलाओं में डिप्रेशन किस किस कारण से होता है-
व्यक्तिगत समस्याएँ:
महिलाओं के कुछ व्यक्तिगत समस्याएं हो सकती हैं जैसे की पारिवारिक समस्या, आत्मसम्मान की कमी, स्वीकृति की कमी जिनकी वजह से वह डिप्रेशन से जूझने लगती हैं।
हार्मोनल परिवर्तन
महिलाओं में हार्मोनल परिवर्तन डिप्रेशन का मुख्य कारण होता है।
महिलाओं के जीवन में कुछ ऐसी परिस्थितियां आती हैं जिसमें वह सबसे नाजुक दौर में होती है
जैसे कि पीरियड्स ,गर्भावस्था के दौरान। महिलाओं में हार्मोनल बदलाव की वजह से उनकी मानसिक स्थिति भी प्रभावित होती है।
उच्च अपेक्षाएँ
समाज में महिलाओं पर अक्सर अधिक दबाव होता है कि वे सब कुछ कर सकें, और इस दबाव के बीच अगर उनकी अपेक्षाएँ पूरी नहीं होती हैं तो उन्हें डिप्रेशन हो सकता है।
डिप्रेशन के लक्षण
आईए जानते हैं की डिप्रेशन को कैसे पहचाना जा सकता है-
नींद की कमी
डिप्रेशन और नींद का बहुत गहरा संबंधहै।अधिक तौर पर देखा गया है कि जिन महिलाओं को डिप्रेशन की समस्या होती है उन्हें अक्सर नींद बहुत ही काम आती है।
डाइट का नियंत्रित होना
इस अवस्था में अक्षर भूख बहुत कम लगती है। अक्सर खाने का कुछ मन नहीं करता।
और कुछ महिलाएं ऐसी होती है जिनको डिप्रेशन में ओवरइटिंग की समस्या होती है यानी कि वह बहुत अधिक खाती हैं।
और दोनों ही स्थिति महिला के स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है।

थकान
आज के दौर में महिलाएं पुरुषों के बराबर बाहरी कामकाज भी करती हैं यानी की नौकरी भी करती हैं और घर भी संभालती हैं जिस वजह से उन्हें बहुत अधिक थकावट होती है
जो एक डिप्रेशन का कारण भी है और लक्षण भी। इस अवस्था में महिला बहुत थकान महसूस करते हैं।
आज के दौर में महिलाएं पुरुषों के बराबर बाहरी कामकाज भी करती हैं यानी की नौकरी भी करती हैं
और घर भी संभालती हैं जिस वजह से उन्हें बहुत अधिक थकावट होती है जो एक डिप्रेशन का कारण भी है और लक्षण भी।
इस अवस्था में महिला बहुत थकान महसूस करते हैं।
समाधान:
उचित आहार और व्यायाम
निरंतर रूप से व्यायाम करने से और उचित और पौष्टिक आहार लेने से उनके मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में बहुत सहायता मिलती है।

चिकित्सक से सलाह
अगर आपको लगता है की डिप्रेशन की स्थिति अधिक हो गई है तो आवश्यक है
कि आप किसी मानसिक स्वास्थ्य पेशेवर यानी की मानसिक रोग विशेषज्ञ कैसे सलाह करें।यह आपके लिए बहुत आवश्यक हो जाता है।
पसंदीदा कार्य करें
जो करना आपको अच्छा लगता है वह चीज करना शुरू करें इससे आपको डिप्रेशन से निपटने में बहुत सहायता मिलेगी।
जैसे कि गाने सुनना या गाने गाना, किताब पढ़ना, पेंटिंग करना, पसंदीदा खेल को खेलना, कहीं घूमने जाना, अपनों के साथ समय बिताना
और उनके साथ खुलकर अपने मन की बात करना। यह सब चीज बहुत अधिक सहायक है
हमारे यह सब चीजें आपको डिप्रेशन से खींच कर बाहर लाने में बहुत मददगार है।
सुबह-सुबह कुछ समय स्वच्छ वातावरण में और सूरज की रोशनी में अवश्य बताएं ।
जिससे आपको एक सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और डिप्रेशन कम होगा।